सरकंडा के बहतराई स्थित नाग-नागीन तालाब के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने लोन आफिसर के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तेजी से वाहन चलाते हुए भाग निकले। इसकी शिकायत पर सरकंडा पुलिस लूट का मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।
बाथरूम के बाद वे बाइक के पास आकर अपना मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो लोगों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। वे अपनी बाइक से लुटेरों का पीछा करने लगे। भीड़ का फायदा उठाकर लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। इस बीच पीड़ित ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया। स्कूटी के नंबर के आधार पर उन्होंने लुटेरों का पता करने की कोशिश की। लुटेरों की जानकारी नहीं लगने पर उन्होंने सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस भेजने का आरोप लगाकर पड़़ोसी की कर दी पिटाई, बिल्हा क्षेत्र के ग्राम उमरिया का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बिल्हा क्षेत्र के ग्राम उमरिया में रहने वाली महिला और उसके पति ने पड़ोसी महिला पर घर में पुलिस और आबकारी के अधिकारियों को भेजने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।उमरिया में रहने वाली महेश्वरी राजपूत घर पर ही किराना दुकान चलाती हैं। उनके पति होरीलाल राजपूत भी इसमें हाथ बंटाते हैं। बुधवार छह नवंबर की सुबह वे पति के साथ घर पर ही थी। उनके बच्चे बाहर गए हुए थे।
शाम करीब चार बजे गांव में रहने वाला नंदकुमार राजपूत अपनी पत्नी हीरा राजपूत के साथ उनके घर आया। घर में घुसकर उन्होंने महिला और उसके पति पर पुलिस और आबकारी विभाग में शिकायत करने का आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर पति-पत्नी ने मिलकर महेश्वरी और उनके पति से मारपीट की।
घर से जाते समय उन्होंने अवैध शराब बेचने की शिकायत पर पुलिस उनके घर आई तो महेश्वरी और उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी। महिला ने घटना की शिकायत बिल्हा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
इंड्रस्ट्रियल एरिया में गांजा बेचने निकली महिला गिरफ्तार
सिरगिट्टी के इंड्रस्ट्रियल एरिया में गांजा बेचने निकली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से एक किलो गांजा और स्कूटी जब्त की गई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली एक महिला इंड्रस्ट्रियल एरिया में गांजा बेचने के लिए घूम रही है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर मौके से परसदा आवासपारा निवासी गीतिका कौशिक उर्फ गीतू(31) को पकड़ लिया। तलाशी में महिला की स्कूटी से एक किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर पुलिस की टीम महिला को थाने ले आई। यहां पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

