नर्मदा दीपोत्सव 2024 : अद्भुत आयोजन की साक्षी बनी संस्कारधानी … दीपदान, लेजर शो व प्रदूषण रहित आतिशबाजी ने मन मोहा, देखें फोटो

नर्मदा दीपोत्सव 2024 : अद्भुत आयोजन की साक्षी बनी संस्कारधानी … दीपदान, लेजर शो व प्रदूषण रहित आतिशबाजी ने मन मोहा, देखें फोटो

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मां नर्मदा की प्रेरणा और संतों के निर्देश पर मां नर्मदा के तटों का दीपों को प्रज्‍ज्वलित कर श्रृंगार किया। जब एक-एक दीप जब प्रज्वलित हुआ तो प्रकाश ने परंपरा, संस्कृति, आदर्शो और सिद्धांतों का अहसास कराया। हम सनातनी हैं और हमारी परंपरा है कि किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ दीप प्रज्‍ज्वलित कर किया जाता है।

नर्मदा तट गौरीघाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कारधानी अलौकिक, अविस्मरणीय, अद्भुत आयोजन की साक्षी बनी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर 51 हजार दीपों से गौरीघाट जगमगा गया। सनातनी थीम पर लेजर शो एवं प्रदूषण रहित आतिशबाजी ने मन मोह लिया। जनसमुदाय ने एक एक दीप जलाकर जबलपुर की समृद्धि हेतु कामना की। संतों के पावन सानिध्य में नर्मदा तट पर सूरज ढलते ही अपार जनमेदिनी उमड़ पड़ी थी। जन उत्साह देखते ही बन रहा था।

लेजर शो का भी आनंद सभी ने लिया

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने हमारा सबसे बड़ा पांच दिवसीय पर्व दीपावली तो रोशनी, उत्साह और उल्लास का ही पर्व है इसीलिए तीन वर्ष पूर्व मां के तट पर दीपोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया और जबलपुरवासियों ने इसमें भागीदारी कर इसे अधिक सफल बनाया।

naidunia_image

निर्देश दिया था कि यह आयोजन हर वर्ष हो

संतों ने पहले ही वर्ष निर्देश दिया था कि यह आयोजन हर वर्ष होना चाहिए। सभी के सहयोग से इस तीसरे वर्ष में हमने मिलकर यह आयोजन किया गया। इसमें 51 हजार दीपों से तट पर मां का श्रृंगार किया गया। साथ ही प्रदूषण रहित आतिशबाजी और सनातनी थीम पर आयोजित लेजर शो का भी आनंद सभी ने लिया।

naidunia_image

रामलला के विराजने के बाद की पहली दीपावली अति महत्वपूर्ण

सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी को हमारे आराध्य भगवान श्रीराम अपने मंदिर में पूरी भव्यता के साथ विराजित हुए थे और इसीलिए इस बार की दीपावली के अवसर पर पूरे देश में उत्साह और उमंग का वातावरण है और यह वातावरण देश को एक सूत्र में बांधने वाला है और हम सबका सौभाग्य है जबलपुर में आयोजित दीपोत्सव में हम सभी ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

naidunia_image

संतों का आशीर्वचन

संतो ने अपने आशीर्वचन में कहा मां की कृपा सभी पर बनी रहे। जिस तरह से भोले भंडारी के मंदिर में एक दीप जलाकर रोशनी की थी और भोले महादेव के आशीर्वाद से कुबेर भंडारी बने हैं, वैसे ही जबलपुर के नर्मदा तट में मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर हजारों दीपों को प्रज्वलित किया गया है। इसके लिए मंत्री सिंह साधुवाद के पात्र हैं। उन पर ईश्वर की कृपा बनी रहे और आगे भी सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस तरह के आयोजन करते रहें।

naidunia_image

शंख ध्वनि के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

संतों द्वार की गई शंख ध्वनि के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसके बाद दीपो को प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मां नर्मदा अष्टक, महाआरती की गई।

naidunia_image

सनातनी थीम पर हुआ लेजर शो

दीपोत्सव के दौरान सनातनी थीम पर लेजर शो का प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय मोहित हो गया और सभी ने इस आयोजन की सराहना की।

naidunia_image

प्रदूषण रहित आतिशबाजी

नर्मदा तट में 15 मिनिट से अधिक समय तक लगातार गगनचुंबी और रन बिरंगे फटाखो ने सभी का मन मोहा।

naidunia_image

संतों का मिला आशीर्वाद

दीपोत्सव जबलपुर के आयोजन में दंडी स्वामी कालिकानंद महाराज, जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य, स्वामी डा. नरसिंह दास, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज, स्वामी गिरीशानंद साकेत धाम, स्वामी चैतन्यानंद बगुलामुखी, स्वामी राधे चैतन्य महाराज, स्वामी मुकुंददास महाराज गुप्तेश्वर, स्वामी कालीनंद, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद जी महाराज, पागलानंद महाराज, साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद, पं तरुण चौबे, बृजेश दास, स्वामी रामभारती, स्वामी सुरेन्द्र दास, मैत्रेयी दीदी, शिरोमणि दीदी, पं वासुदेव शास्त्री, पं रोहित दुबे , पं देवेंद्र त्रिपाठी का आशीर्वाद मिला।

naidunia_image

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, विधायक नीरज सिंह, विधायक संतोष बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विनोद गोंटियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, तैलघानी बोर्ड अध्यक्ष रविकिरण साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू दिलीप दुबे, नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोड़बोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, राममूर्ति मिश्रा, राजा मोर, दिग्विजय सिंह, जबलपुर कलेक्टर, एसपी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image